खुरई: खिमलासा में ऑटो पार्ट्स की दुकान पर बिक रहा था अमानक सोयाबीन बीज,कृषि विभाग के अधिकारियों ने कराई दुकानदार पर FIR.
Khurai, Sagar | Jul 8, 2026 खिमलासा थाने में खुरई कृषि विभाग के SADO राजू चौहान ने खिमलासा के शांति ऑटो पार्ट्स के संचालक बाहुबली सराफ पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है,दरअसल बाहुबली अपनी दुकान से किसानों के लिए अमानक सोयाबीन बीज 10 se12 हजार के भाव में बेच रहा था, बोनी के बाद अंकुरण नहीं होने पर शिकायत हुई थी, जाँच के बाद अधिकारियों ने कराया खिमलासा थाने में मामला दर्ज।