सिमडेगा के पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम के किनारे सोमवार को 2:00 बजे वीकेएस फाउंडेशन की ओर से नारी पैड सेवा की शुरुआत की। संस्था के नेशनल हेड ओमप्रकाश ने बताया कि सिमडेगा जिले में महिलाओं को महावरी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया गया है ,ताकि महिलाओं को किसी प्रकार से कोई भी दिक्कत ना हो सके।