घोड़ाडोंगरी: मकान सौदे के विवाद में मानसिक प्रताड़ना से पाथाखेड़ा निवासी हंसराज पद्माकर ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
सारणी थाना क्षेत्र में मकान सौदे को लेकर हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पाथाखेड़ा के आजाद नगर निवासी 49 वर्षीय हंसराज पद्माकर की मौत की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रविवार दोपहर 2 बजे मर्ग धारा 194 बीएनएसएस के तहत शुरू हुई जांच में प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध पाया गया। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिजनों के बयान और मृतक के सुसाइड नोट।