बेगूसराय: बेगूसराय में 10 मिनट का अंधेरा, समाहरणालय परिसर में बज गया सायरन, युद्ध की स्थिति में बचाव के बताए गए गुर
गृह मंत्रालय के गाइडलाइन के अनुसार शाम के 7:00 बजाते ही पूरा शहर अंधेरे (ब्लैक आउट) में डूब गया. यहां तक की समाहरणालय परिसर में शाम 6:58 होते ही सायरन बजना शुरू हो गया. इसके बाद पूरा शहर अंधकार मय हो गया. इस मौके पर नागरिक सुरक्षा के लोग मिथिलेश कुमार की अगुवाई में समाहरणालय परिसर में मौजूद थे.