खुरई: उजनेट: अज्ञात कारणों से 45 वर्षीय व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
Khurai, Sagar | Sep 28, 2025 बांदरी थाना क्षेत्र के उजनेट गांव निवासी 45वर्षीय सुजान पिता राजाराम यादव ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार दोपहर को जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजनों द्वारा खुरई सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही दोपहर लगभग 2 बजे उसकी मौत हो गई. उजनेट चौकी पुलिस ने की घटना की पुष्टि