खुरई: गढ़ोला जागीर में दुर्गा जी की झांकी देखने गया 20 वर्षीय युवक लापता, देहात थाने में मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Sep 28, 2025 रविवार रात लगभग 8 बजे देहात थाना पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार गढ़ोला जागीर निवासी महिला गीता रजक ने रिपोर्ट लिखाई कि वह अपने परिवार के साथ 24 सित को गांव में विराजी देवी जी की झांकी देखने गई थी, वह घर लौट आई लेकिन उसका छोटा बेटा अंकित रजक वहीं रुक गया सोचा थोड़ी देर बाद आ जायेगा लेकिन देर तक नहीं लौटा तो सभी जगह तलाश किया नहीं मिला तो रिपोर्ट लिखाई.