गढ़मुक्तेश्वर: गांव सहशपुरा के पास पिकअप गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, मुकदमा दर्ज
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र सहशपुरा के पास बाइक को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मारी है जिस हादसे में बाइक सवार युवक अवनीश कुमार की मौके पर मौत हो गई थी हादसा 4 जनवरी की रात करीब 10:00 बजे हुआ था बाइक सवार मृतक जनपद मेरठ से ड्यूटी कर अपने घर बहादुरगढ़ के गांव सलोनी जा रहा था अब सिंभावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।