हज़ारीबाग: दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 20 किलो जावा महुआ किया विनष्ट
दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामदेव खारिका में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी की गई। इस दौरान मंजू देवी, पति प्रदीप राम के आंगन से करीब 20 किलो अवैध जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही विनष्ट किया गया।पुलिस ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दे।