हज़ारीबाग: कांग्रेस की जांच टीम 5 फरवरी को बड़कागांव पहुंचेगी, कई मामलों की करेगी पड़ताल
5 फरवरी को कांग्रेस टीम बड़कागांव पहुंचेगी बड़कागांव में कंपनियों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर 5 फरवरी को कांग्रेस की जांच टीम बड़कागांव पहुंचेगी। टीम पतरातू थर्मल पावर, चट्टी बरियातू, पकड़ी बरवाडीह और अदाणी गोंडालपुरा विवाद की जांच करेगी।पूर्व विधायक योगेंद्र साव ने कहा कि विस्थापितों की मांगें जायज हैं और उनकी जांच के लिए टीम आ रही है।