हज़ारीबाग: तिलैया शिव मंदिर के पास से विजय रथ के मालिक की स्कॉर्पियो चोरी, सीसीटीवी से चोरों का सुराग तलाश रही पुलिस
तिलैया शिव मंदिर के पास से विजय रथ के मालिक की स्कॉर्पियो चोरी, सीसीटीवी फुटेज से चोरों का सुराग तलाश रही पुलिस। हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया शिव मंदिर के समीप चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के बाहर बने शेड का ताला तोड़कर वहां खड़ी एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो चोरी कर ली है। वाहन 'विजय रथ' के मालिक विजय प्रसाद की है।