हज़ारीबाग: दारू पुलिस ने रामदेव खरिका और बासोबार में छापेमारी कर 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट
हजारीबाग जिले के दारू पुलिस ने रामदेव खरिका और बासोबार में छापेमारी कर 50 किलो जावा महुआ नष्ट किया है। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के दारू थाना पुलिस ने थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 50 किलो अवैध जावा महुआ बरामद कर उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया।