पीलीभीत: सदर तहसील के जर्जर सभागार में हो रहे कार्यक्रम, हादसे का खतरा बरकरार, अधिकारी अनजान
पीलीभीत की सदर तहसील का सभागार पूरी तरह जर्जर हो चुका है और अब अधिकारियों व फरियादियों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया है। एक दिन पूर्व शनिवार को इसी भवन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभागार की हालत इतनी खराब है कि लिंटर का प्लास्टर जगह-जगह से गिर रहा है।