फुटपाथी दुकानदारों को निर्धारित स्थल पर शिफ्ट कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 3 बजे के करीब पीरो थाना परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी लखेंद्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मेघा, एसआई अमन, राजस्व कर्मचारी सूरज कुमार, सिटी मैनेजर संदीप कुमार सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी रजनीकांत माया सहित अन्य मौजूद थे।