आज दिल्ली सचिवालय में फ़ायर सर्विस की ARMOUR (Automated Robotic Mist Omni Utility Rakshak) एवं Fire Fighting Robot मशीनों का प्रदर्शन हुआ। ये अत्याधुनिक मशीने दिल्ली फ़ायर सर्विस को और अधिक सक्षम एवं सुरक्षित बनाएंगी। इनकी सहायता से कठिन परिस्थितियों में भी आग पर काबू पाना संभव होगा, जिससे दमकल कर्मियों की जान को कम ख़तरा रहेगा।