पलिया: पलिया नगर पालिका द्वारा नाला सफाई का ठेका दिए जाने के बावजूद ठेकेदारों ने नहीं लगाए कोई इंमलीमेंट
पलिया नगर पालिका द्वारा नाला सफाई के नाम पर भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि लगभग 1500 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर की दर से ठेका दिए जाने के बावजूद ठेकेदार द्वारा सफाई कार्य में कोई मशीन या आवश्यक उपकरण नहीं लगाए गए। सीओ ऑफिस से पुराने बसअड्डे तक चल रहे नाला तल्ली झाड में केवल 8 से 10 सफाई कर्मियों को लगाकर ऊपर से सफाई कराई जा रही है।