गुना नगर: स्कूल चले हम अभियान में पीएमश्री विद्यालय पुरानी छावनी पहुंचे कलेक्टर, विद्यार्थियों को दिया सफलता व्यक्तित्व विकास मंत्
गुना पुरानी छावनी के पीएमश्री माध्यमिक विद्यालय में 18 जून को स्कूल चले हम अभियान के तहत कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल पहुंचे। विद्यार्थियों से संवाद कर खूब पढ़ने सपने देखने और पूरा करने के लिए मेहनत करने, योग्य ध्यान व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने, दुनिया को समझने, सोच का दायरा बढ़ाने के टिप्स दिए। बच्चो ने किए सवालो का कलेक्टर ने जवाब देकर मार्गदर्शन दिया।