कैंपियरगंज: सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिलुआताल पिकनिक स्पॉट का उद्घाटन कर तालाब संरक्षण और पर्यटन विकास की नई मिसाल पेश की
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम चिलुआताल पिकनिक स्पॉट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में तालाबों और पोखरों पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर दिए जाते थे, लेकिन अब सरकार इन जलाशयों को बचाने के साथ-साथ उनका सौंदर्यीकरण भी करा रही है। सीएम योगी ने बताया कि चिलुआताल के विकास का पहला चरण शुरू हो चुका है।