भीलवाड़ा: अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 23 अप्रैल को आयोजित होगी
जिला सड़क सुरक्षा समिति की वर्ष 2025-26 की माह अप्रैल की बैठक कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता सा०नि०वि० वृत्त भीलवाडा में 23 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह जानकारी अधीक्षक अभियंता सा.नि.वि. एवं सदस्य सचिव मनोज कुमार जोशी ने दी।