चंदौसी: मौलागढ़ के क्षेत्र में पत्नी ने दूसरी शादी का वीडियो बनाकर पति को भेजा, पति ने सदमे में फांसी लगाकर दी जान
चंदौसी के मौलागढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक उपेंद्र शर्मा गुरुग्राम में कार पेंटर का कार्य करता था और उसका मानसिक बीमारी का इलाज भी चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि उपेंद्र की पत्नी ने दूसरी शादी कर उसका वीडियो 25 मई को मोबाइल पर भेजा था। वीडियो देखने के बाद वह गहरे सदमे में आ गया। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते फांसी लगा ली