सिमडेगा: सिमडेगा के अरानी जोकबहार जाने वाली सड़क पर विशालकाय बरगद पेड़ गिरा यातायात प्रभावित
सिमडेगा के अरानी से जोकबहार जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार को 11:00 बजे विशालकाय बरगद पेड़ बिना आंधी तूफान का गिरा जिससे कि आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों की माने तो विशालकाय बरगद पेड़ गिरने की वजह से पूरी तरह से रोड जाम हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द पेड़ को हटाया जाए।