विष्णुगढ़: इटवा पत्थर की बदहाली: डिजिटल इंडिया को चुनौती, चुआं के भरोसे आदिवासी ग्रामीणों की प्यास
विष्णुगढ़। डिजिटल इंडिया को मुंह चिढ़ाती इटवा पत्थर की बदहाली, चुआं के भरोसे आदिवासी ग्रामीणों की प्यास। एक तरफ जहां हमारा देश डिजिटल इंडिया के नारों के साथ चांद और मंगल तक पहुंचने की उपलब्धि का जश्न मना रहा है, वहीं विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो और बनासो पंचायत की सीमा पर स्थित आदिवासी गांव इटवा पत्थर आज भी आदिम युग की चुनौतियों से जूझ रहा है।