करहल थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी सत्येंद्र पुत्र नाथूराम ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि गांव के दबंगो के द्वारा गाली गलौज दी जा रही थी। जिसको लेकर जब पीड़ित ने विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर भाग गए। वहीं पीड़ित ने थाने में पहुंच शिकायत की है।