जबेरा: जबेरा में नवरात्रि पर निकले जवारे, महिलाओं ने सिर पर धारण कर किए माता के दर्शन
Jabera, Damoh | Oct 19, 2026 जबेरा। नवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार की शाम 6 बजे जबेरा नगर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जवारे निकाले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर जवारे धारण किए और माता के मूर्ति स्थल पहुंचीं। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नगर में भक्तिमय माहौल रहा और माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।