शेरघाटी: टेट-एसटेट अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला
शेरघाटी:- राजधानी पटना में टेट-एसटेट पास अभ्यर्थियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज को लेकर शुक्रवार को गया जिला कांग्रेस कमेटी ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे युवाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय बताया