आरा: जहूर आईटीआई के समीप गोली मारकर एक व्यक्ति को किया जख्मी,निजी अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 13, 2024 नगर थाना क्षेत्र के जहूर आईटीआई के समीप जमीन दिखाने जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद बाइक पर सवार तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। जख्मी व्यक्ति नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा का निवासी है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी परिचय कुमार अस्पताल पहुंच जख्मी से पूरे मामले की जानकारी लिए।