मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में पति की मौत के बाद पत्नी को ससुरालियों ने पति का शव नहीं देखने दिया, हत्या का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद निवासी शिवम ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसके जीजा अमन कुमार जो की भोगांव क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर मे रहते है। उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह अपनी बहन के साथ गांव पहुंचा लेकिन वहां उसकी बहन को उसके मृतक पति को देखने नहीं दिया। थाने मे शिकायत की वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं शिवम ने अपने जीजा के भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है।