कासगंज: कुमरौआ गांव के 17 वर्षीय किशोर की नहर में डूबकर हुई मौत, पुलिस ने शव नहर से बरामद कर पीएम के लिए भेजा
सोरों क्षेत्र के कुमरौआ गांव मे एक 17 वर्षीय किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। किशोर का शव सोमवार को नहर से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि किशोर का अपने भाई से मोटरसाइकिल को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने खड़िया गांव के समीप नहर में छलांग लगा दी थी।