भीमपुर: गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और संरक्षण कानून की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया
Bhimpur, Betul | Apr 27, 2026 आदिवासी विकासखंड भीमपुर में सोमवार को गौ सेवकों, किसानों और विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर जोरदार पहल की। प्रदेशव्यापी गौ संगठनों के आह्वान पर 27 अप्रैल को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रतिभागियों ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।