लाडपुरा: कोटा महिला उत्पीड़न कोर्ट ने पत्नी की हत्या के मामले मे पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 9 साल के बेटे ने दी गवाही
Ladpura, Kota | Jan 10, 2024 कोटा की महिला उत्पीड़न कोर्ट ने पत्नी की रस्सी से गला घोटकर हत्या करने वाले आरोपी पति मुकेश को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। कोर्ट में 9 साल के बेटे ने अपने पिता के खिलाफ गवाही दी थी। वहीं हत्या के बाद आरोपी पति ने पत्नी संतोष के सुसाइड की गलत जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस जांच में और महिला के पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या में प्रकरण दर्ज किया था।