लाडपुरा: कोटा नगर निगम अग्निशमन विभाग ने डकनिया स्टेशन रोड पहुंचकर कोचिंग के कर्मचारियों को फायर सेफ्टी उपकरणों की दी जानकारी
Ladpura, Kota | Jan 10, 2024 कोटा नगर निगम की अग्निशमन विभाग की टीम ने एक कोचिंग संस्थान में पहुंचकर संस्थान के कर्मचारियों और बच्चों को फायर सेफ्टी उपकरणों की जानकारी दी साथ ही बताया कि आग लगने के बाद किस तरह से आग बुझाया जा सकता है या फिर आग में फंसे लोगों को किस तरह से बाहर निकाला जा सकता है। इस दौरान विभाग कर्मचारियों ने एक डेमो भी बच्चों को करके बताया।