लाडपुरा: कोटा नयापुरा इलाके में गिरी कब्रिस्तान की दीवार, चार बाइक और एक वन मलबे में दबी
Ladpura, Kota | Jan 10, 2024 कोटा नयापुरा इलाके में कब्रिस्तान की दीवार गिरने से हादसा हो गया। मलबे में चार बाइक और एक वन दब गई। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि कुछ लोग दीवार के पास ही अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान दीवार अचानक से गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।