लाडपुरा: नांता पावर ग्रिड स्टेशन पर घुसा 7 फ़ीट लंबा अजगर, स्नेक केचर ने किया रेस्क्यू
Ladpura, Kota | Jan 10, 2024 शहर के नांता पावर ग्रिड स्टेशन पर आज दोपहर बाद एक 7 फ़ीट लंबा अजगर सांप दिखाई देने पर कर्मचारियों में दहशत फैल गयी। जानकारी देने पर स्नेक केचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और अजगर सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। कर्मचारियों ने बताया, कि अगर यह अजगर वहां से गुजर रही बिजली लाइनों में चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।