🚨 गांवों में श्मशान भूमि को लेकर बड़ा फैसला
राजस्थान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में श्मशान भूमि से जुड़े वर्षों पुराने विवाद खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
✅ श्मशान की जमीन अब राजस्व रिकॉर्ड (जमाबंदी) में दर्ज होगी।
✅ जरूरत होने पर नई श्मशान भूमि आरक्षित की जाएगी।
✅ श्मशानों तक पहुंचने के लिए सरकारी रास्ते बनाए जाएंगे।
✅ अतिक्रमण हटाकर सीमांकन कराया जाएगा।
✅ ग्रामीण सेवा शिविरों में लंबित मामलों का समाधान होगा।
राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर श्मशान भूमि का भौतिक सत्यापन, रिकॉर्ड अपडेट और रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के दौरान होने वाले रास्ते और भूमि विवादों में कमी आने की उम्मीद है।
आपके गांव में श्मशान तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता है या नहीं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📍 राजस्थान फोकस
विश्वसनीय खबर, सबसे पहले।
#RajasthanFocus