लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही रिमझिम वर्षा से मौसम हुआ सुहाना, जल भराव से लोग परेशान
लगातार हो रही रिमझिम वर्षा से मौसम हुआ सुहाना, जल भराव से लोग हुए परेशान.... लक्ष्मणगढ (अलवर)गत दो दिन से हो रही रिमझिम वर्षा के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। उमस से भी राहत मिली है। शाम तक रुक-रुक कर यह सिलसिला बरसात का जारी रहा। वहीं कस्बे में जगह-जगह जल भराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। किसान फसल की बिजाई करने की तैयारी में जुटा है।