सिंघिया: अगरौल गांव में मेला देखने आए युवक की बाइक हुई चोरी, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
सिंघिया थाना क्षेत्र के अग्रवाल गांव में 5 नवंबर को मेला देखने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित युवक द्वारा सिंघिया थाना में लिखित आवेदन दिया गया। शनिवार के दिन समय करीब6बजे मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक चोरी मामले में 5 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। सिंघिया पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।