नागौर: शहर की गिवारियों की बस्ती के पानी कनेक्शन पाइप लाइन से नहीं जोड़े तो 4 घंटे रास्ता रोक किया गया प्रदर्शन
Nagaur, Nagaur | May 26, 2024 नागौर शहर मे रोड़वेज बस स्टैण्ड के पीछे गिवारियों की बस्ती के लोग पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठ गए। गिवारियों की बस्ती निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले कई सालों से बस्ती मे पानी की समस्या बनी हुई है। 500 से अधिक घरो की बस्ती मे पानी के कनेक्शन पाइप लाइन से नहीं जोड़े जा रहे है। जिससे मोहल्लेवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।