नागौर: नागौर शहर में एक फरियादी ने साहूकार द्वारा चेक वापस नहीं दिए जाने पर एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
Nagaur, Nagaur | May 26, 2024 नागौर शहर मे एक फरियादी ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर साहूकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नया दरवाजा निवासी पुखराज भाटी ने ज्ञापन मे बताया कि उसने 50 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बदले साहूकार को चेक सौंपा, उन्होंने बताया कि इसके बाद उधारी की रकम वापस चुकाने के बाद भी उसे चेक वापस नही दिया गया। अब उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाकर परेशान किया जा रहा।