इटकी: इटकी में विकास की रफ्तार! 56 लाख की योजनाओं का बंधु तिर्की ने किया शिलान्यास। धार्मिक और सामाजिक स्थलों का कायाकल्प,
Itki, Ranchi | Jun 13, 2026 इटकी :- पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने मांडर विधान सभा क्षेत्र के इटकी प्रखंड के तीन गांवों में 56 लाख से अधिक की कल्याणकारी योजनाओं की नींव रखी। इसके तहत गढ़गांव और चचगुरा में सरना मसना स्थल और पुरियों में ईसाई कब्रिस्तान की घेराबंदी होगी। तिर्की ने दो टूक कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, ग्रामीण खुद काम पर नजर रखे।