बीरपुर: सांप पकड़ने में माहिर नौला गांव के संजीत शर्मा की बहादुरी की चर्चा, विषैले गेहुमन का किया सफल रेस्क्यू
सांप का नाम सुनते ही आम लोगों के मन में भय पैदा हो जाता है। विशेषकर विषैले सांपों को पकड़ना बेहद जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण कार्य माना जाता है। लेकिन वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव निवासी 45 वर्षीय संजीत शर्मा इस काम में ऐसी दक्षता हासिल कर चुके हैं कि क्षेत्र में उनकी बहादुरी और साहस की चर्चा हो रही है।