बक्सर: विश्व पर्यावरण दिवस: सीताराम उपाध्याय संग्रहालय बक्सर में हरित संकल्प के साथ हुआ पौधारोपण
Buxar, Buxar | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 1:30 बजे अपराह्न में सीताराम उपाध्याय संग्रहालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संग्रहालयाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कर्मियों ने सामूहिक रूप से एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान पौधों के नियमित संरक्षण व देखभाल की शपथ भी दिलाई गई।