तुलसीपुर: पचपेड़वा क्षेत्र के टिकुइया में मादा तेंदुए ने तीन शावकों को दिया जन्म, वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा
27 अप्रैल रविवार लगभग 1:00 बजे वन विभाग द्वारा भाँभर रेंज के टिकुइया गांव में मादा तेंदुआ द्वारा 3 शावकों के जन्म की सूचना पर लोगों को तेंदुए से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी की गई है बताया गया कि इन्हें छेड़ने की कोशिश ना करें मादा तेंदुआ किसी भी समय अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जा सकती है।