छतरपुर: सीगोंन पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
ईशानगर थाना क्षेत्र में सीगोंन पुलिया के पास रेलवे ट्रैक से करीब 1 से 1.5 किलोमीटर दूर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने शनिवार कि सुबह 11:30 बजे बताया कि पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास कर रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।