ब्यावरा: बांकपुरा में दिलीप बिल्डकॉन पर किसानों की ज़मीन हड़पने का आरोप, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया बयान
ब्यावरा के बांकपुरा गांव में दिलीप बिल्डकॉन के द्वारा किसानों की 400 बीघा जमीन पर कब्जा किए जाने पर राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया ने बुधवार को दोपहर 12:00 बजे करीब बांकपुरा गांव पहुंचकर किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किसानों को पट्टा देकर जमीन दी थी। जिसे छीना जा रहा है।