कुम्भराज: नेशनल हाईवे 46 के अजगरी गांव के पास भूसे से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर सुरक्षित
Kumbhraj, Guna | Apr 5, 2026 गुना में नेशनल हाईवे 46 पर अजगरी गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 5 अप्रैल को दोपहर में सामने आए वायरल वीडियो में घटना बीते रोज की बताई गई है। ट्रक का ड्राइवर सुरक्षित है। घटना की सूचना पर पुलिस और नेशनल हाईवे की टीम मौके पहुंची। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। प्रथम दृष्टता ट्रक ओवरलोड भूसे से भरा हुआ बताया गया है। ड्राइवर सुरक्षित है।