शाहजहांपुर: मंत्री सुरेश खन्ना ने मधवामई में सचिवालय और श्मशान घाट का किया लोकार्पण
शाहजहांपुर। ददरौल विकास खंड के ग्राम मधवामई में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मंत्री ने नवनिर्मित ग्राम सचिवालय एवं श्मशान घाट का उद्घाटन कर इन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने मौके पर