सहदेई बुजुर्ग: टावर पर चढ़कर 9 घंटे हंगामा करने के मामले में दो बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अप्रैल को महनार स्टेशन रोड स्थित सहदेई थाना क्षेत्र के बलिया चौर में हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़कर करीब 9 घंटे तक हंगामा करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो सगी बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सहदेई बुजुर्ग थानाध्यक्ष गौतम कुमार के लिखित बयान पर युवती एवं उसकी बहन को नामजद किया गया है।पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध सरकारी कार्य में ब