पिपरा: प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Pipra, Supaul | Jul 5, 2026 पिपरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रकाश कुमार, पिता स्वर्गीय सुरेंद्र मंडल, निवासी ग्राम तुलापट्टी, टोला सुंदरपुर, वार्ड संख्या-9, थाना पिपरा, जिला सुपौल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से कुल 8 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।