सैफई: सोलर प्लांट फिर चोरों के निशाने पर, खेत से छह प्लेटें उखाड़ ले गए
Saifai, Etawah | Jun 5, 2026 सोलर प्लांट फिर चोरों के निशाने पर, खेत से छह प्लेटें उखाड़ ले गए आपको बताते चले सैफई : क्षेत्र में सोलर प्लांट चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत में लगे सौर ऊर्जा प्लांट को निशाना बनाते हुए छह सोलर प्लेटें चोरी कर लीं। लगातार हो रही वारदातों से किसानों में चिंता बढ़ गई है।