औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के जयकरन पुरवा गांव निवासी लापता युवक का 8 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
दिबियापुर थाना क्षेत्र के जयकरन पुरवा गांव निवासी युवक का 8 दिन बाद भी अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा है। युवक की पत्नी ने दिबियापुर थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। दिव्यापुर के थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।