धामपुर: धामपुर स्योहारा मार्ग पर गांव चंचलपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की हुई मौत, वन विभाग की टीम पहुंची
बुधवार की अपराह्न करीब 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार/बुधवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से चंचलपुर के पास एक गुलदार की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम गुलदार को वन रेंज कार्यालय ले गई और गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।